Tranding

लगातार बढ़ रही है खाद्य पदार्थों की कीमतें - बलराम यादव

युवा नेता यादव ने महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा

वसीम अकरम

 जयपुर, राजस्थान।

भाजपा राज में गैस, डीजल, पेट्रोल और घरेलू रसोई गैस के दामों में भारी वृद्धि हुई है। आटा- दाल के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। तेल और खाद्य पदार्थों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। गत एक वर्ष में आटा, दाल के दामों में भारी वृद्धि हुई है। इसके लिए केन्द्र की मोदी सरकार जिम्मेदार हैं। वहीं राजस्थान के सभी 25 लोकसभा सदस्य भी इसलिए जिम्मेदार है कि वे बढ़ती कीमतों पर काबू करने तथा राज्य को कुछ दिलवा पाने में नाकाम साबित हुए है । 

 यह बात अजीतगढ़ में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में युवा नेता बलराम यादव ने कही। श्रीमाधोपुर विधानसभा से टिकिट की दावेदारी कर रहे बलराम यादव ने कहा कि महंगाई की मार से देश का अन्नदाता किसान भी परेशान है। प्राकृतिक आपदा के चलते कभी-कभी फसलें बर्बाद हो जाने से किसान भाइयों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। बड़े व्यापारी किसान की आर्थिक मजबूरी को देखते हुए उनकी फसलों का संग्रह कर कालाबाजारी का खेल खेलते हैं। खटखड के पूर्व सरपंच बलराम यादव ने कहा कि राज्य में भाजपा नेता मात्र टांग खिंचाई के कुछ नहीं करते। इनका मात्र एक ही उद्देश्य है कि ऐनकेन प्रकारेण सत्ता हथियाना, इसकी खातिर ये किसी भी स्तर पर जा सकते हैं। 

 इस मौके पर यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जन समस्याओं पर अपना ध्यान केन्द्रित करें तथा उनकी समस्या समाधान में तत्परता बरतें। इसी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ड्रीम प्रोजेक्ट और जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंच कर जनता को लाभान्वित करें।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
141

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.