Tranding

मध्य विद्यालय,पखनाहा बैरिया में घटित घटना की विधिवत जांच कई संगठनों के द्वारा हुआ संपन्न।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बैरिया प्रखंड में स्थित पखनाहा मध्य विद्यालय में विगत दिनों छात्रों, प्रधानाध्यापक एवं शिक्षा अधिकारी के बीच हुए बावल,आगजनी,मारपीट में कई छात्र चोटिल हुए,इस घटना की जानकारी,ग्रामीणों के द्वारा संवाददाता को मिली थी कि पूर्व प्रधानाध्यापक विनय कुमार का स्थानांतरण यहां से दो महीना हो गया था उनके स्थान पर जितेंद्र कुमार का पदस्थापन इस विद्यालय में नए प्रधानाध्यापक के पद पर हुआ,तब ही आसीन हो गए थे,मगर पूर्व के प्रधानाध्यापक, विनय कुमार की कार्यशैली, विद्यालय प्रबंधन की क्षमता में कमी,इसके बाद छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन में सुस्ती,लचर व्यवस्था,मध्यानभोजन में कई तरह की कमी,गड़बड़ी, अनियमितता,उचित रखरखाव काअभाव इत्यादि विभिन्न समस्याओं को लेकर,छात्र छात्राओं एवं विद्यालय प्रबंधन में सामान्यजस्वय नहीं रहने के कारण ही विद्यालय के छात्र-छात्राएं इनसे नाखुश चल रहे थे,इसी बीच पूर्व के प्रधानाध्यापक,विनय कुमार ने पुनःअपना स्थानांतरण इसी विद्यालय में करा लिया, इस विद्यालय में योगदान करने आए पूर्व प्रधानाध्यापक को विनय कुमार को देखते ही विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं शिक्षक,ग्रामीण,उत्तेजित हो गए,तभी छात्र-छात्राओं ने इनको इस विद्यालय में योगदान नहीं करने पर तुल गए,जिसके कारण ही इस विद्यालय में इस तरह की घटना सामने आई।इस घटना को निरीक्षण में आए डीपीओ,शिक्षा विभाग के पदाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से कुछ आश्चर्यजनक घटना को अंजाम दे दिया,जिससे छात्र छात्राओं के बीच खलबली मच गई,मारपीट, लूटपाट,आगजनी की घटना घटी,छात्र छात्राएं आक्रोशित होकर शिक्षाअधिकारी के गाड़ी को तहत नहस कर दिया,

जिससे माहौल काफी आक्रोशित होकर नया मोड़ ले लिया। संवाददाता को ग्रामीणों के द्वारा विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि पूर्व के प्रधान अध्यापक,विनय कुमार का स्थानांतरण करते हुए किसी दूसरे विद्यालय में सामंजित किया गया है,साथ ही नए प्रधानाध्यापक,जितेंद्र कुमार को ही विद्यालय में कार्य करने की अनुमति मिल गई है,और वे विद्यालय का कामकाज पूरी तरह से संभाल कर, पठन-पाठन के साथ मध्यान भोजन एवंअन्य समस्याओं का समाधान करने में जुट गए हैं, संवाददाता कोई यह भी पता चला है कि अभी नए आए प्रधानाध्यापक,जितेंद्र कुमार से विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं,शिक्षक एवं अन्य कर्मी बहुत ही खुश हैं,और उनके समर्थन में अच्छी तरह से काम कर रहे हैं,साथ ही विद्यालय का माहौल भी शांतीप्रिया बन गया है।घटना की जांच करने गए,अनुमंडल सरपंच महासंघ के अध्यक्ष,अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के जिला अध्यक्ष,सुरैया सहाब,प्रदेश उपाध्यक्ष,संजय निशांत, बैरिया थाना के एएसआई, राजेश सिंह सहित सीडब्ल्यूसी की टीम ने भी छात्र-छात्राओं शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों को संध्या बूझकर माहौल को शांत बनाए रखने,पठन-पाठन के अलावा मध्यान भोजन एवं अन्य कामों में प्रधानअध्यापक को सहयोग करने,साथ लेकर चलने की अपील की।

संवाददाता को ग्रामीण एवं विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि शिक्षकों के इस ट्रांसफर पोस्टिंग में शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा भारी रकम घुस में लेकर इसको अंजाम दिया गया है,जिसके कारण इस विद्यालय में इस तरह की अभूतपूर्व घटना सामने आई,जिसमें शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा छात्र छात्राओं के उपर इस तरह का अमानवीय व्यवहार कर,तीन चार छात्रों को जख्मी कर दिया गया,जिनका इलाज अभी तक चल रहा है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
139

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.