Tranding

भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह संकल्प के आठवें शतक पर सत्याग्रहियों ने भरी हुंकार।

-विद्वत जन ने कहा भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को नहीं करेंगे बर्दाश्त। 

- 800 दिनों के सत्याग्रह संकल्प पर सरकार की खामोशी बेशर्मी की इम्तेहां।

सेराज अहमद कुरैशी 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

 तीसरी आंख मानवाधिकार संगठन द्वारा सत्याग्रह संकल्प के आठवें शतक पर आयोजित हुंकार सभा में उपस्थित डॉ.संपूर्णानंद ने कहा कि कौन सा जल्लाद मुख्य अभियंता अंदर बैठा है उसे 800 दिनों से सत्याग्रह संकल्प दिखाई और सुनाई नही देता? किस अधिकार से कार्यालय कार्य दिवस में कार्यालय के मुख्य द्वार को बंद किया है? क्या कार्यालय इसकी जागीर है? ऐसे भ्रष्टाचारी के कान में ठोंठा डालने की आवश्यकता है। पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता भ्रष्ट है, अगर भ्रष्ट नहीं रहता तो गेट को अंदर से बंद नही करता, ईमानदारी से सामने आकर बात करता।

 सभा में उपस्थित डॉ जेपी नायक,प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के उदासीनता का परिणाम है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रचलित सत्याग्रह संकल्प लिम्का बुक व गिनीज बुक ऑफ अवार्ड की तरफ बढ़ रहा है फिर भी बेगैरत सरकार को शर्म नही आ रही है।

अगर वर्तमान शासकीय कार्यशैली को देखा जाए तो बहुत ही विपरीत परिस्थितियों में यह सत्याग्रह संकल्प चल रहा है। इस पर शासन, प्रशासन की जितनी भी निंदा की जाए और संगठन की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।

उक्त के क्रम में उपस्थित राम प्रसाद, राम एससी एसटी पिछड़ा अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के शहर में भ्रष्टाचार के विरुद्ध कोई आवाज उठाने वाला नहीं है और तीसरी आंख मानव अधिकार संगठन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की जो आगाज किया है उसकी तारीफ करते हुए आस्वस्थ किया कि शिक्षक समाज और शिक्षक संघ हमेशा संगठन के साथ रहेगा।

उपरोक्त के क्रम में अभिमन्यु पांडेय,वरिष्ठ अधिवक्ता, पूर्व अध्यक्ष दीवानी बार एसोसिएशन ने कहा कि 800 दिनों का सत्याग्रह संकल्प तीसरी आंख मानव अधिकार संगठन के सत्याग्रह का ऐतिहासिक सफर है,संगठन के धैर्य की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है, और अधिवक्ता समुदाय आस्वस्थ करता है कि संगठन के इस भ्रष्टाचार मुक्त अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर अधिवक्ता समुदाय चलेगा।

 सतीश चंद्र पाण्डेय वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि संगठन ने जो धैर्य का परिचय दिया है वो काबिले तारीफ है।

हमें गर्व है कि हम लोगों के बीच एक जलते हुए दीपक के सामान समान तीसरी आंख मानव अधिकार संगठन है जो भ्रष्टाचार के विरुद्ध अलख जगाए हुए है।

वहीं प्रवीण तिवारी एडवोकेट ने कहा कि चाहे भ्रष्टाचार की बात हो चाहे महिला सुरक्षा या कानून व्यवस्था की बात हो चाहे जनांदोलनों की बात हो भाजपा सरकार अपने दायित्व निर्वहन करने में असफल है।

ऐसी सरकार से हम क्या उम्मीद कर सकते हैं जिसकी पूरी बुनियाद झूठ पर आधारित है।

 कार्यक्रम के अंत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि वर्तमान सरकार और सरकार के कारिंदे लोकतांत्रिक व्यवस्था के मूल स्वरूप को चकनाचूर कर, संवैधानिक अधिकारों के अतिक्रमण करने के साथ -साथ सामाजिक और विपक्षी कार्यकर्ताओं की आवाज को छद्दम रूप से प्रतिबंधित करने पर आमादा है।

 जो लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। 

 सरकार का भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का नारा है,उसे यदि यह कहा जाए कि भ्रष्टाचार को अंजाम देने वाले लोक सेवकों के विरुद्ध कार्यवाही न करने की नीति के उद्देश्य से जीरो टॉलरेंस का संखनाद किया जाता है।

जिसकी पुष्टि सीएम सिटी के लोक निर्माण विभाग में कैग रिपोर्ट आधारित भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रचलित सत्याग्रह संकल्प के मांग पत्र पर अब तक वैधानिक कार्रवाई नही किए जाने से किया जा सकता है।

 आमंत्रित अतिथि में एडवोकेट ओंकारनाथ भट्ट ,चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, सतीश चंद्र पांडे, आदर्श पांडे, बृजेश भट्ट, आनंद मिश्रा, धनंजय चतुर्वेदी, बृजेश राय, राकेश पांडे, अजय त्रिपाठी, सिविल कोर्ट गोरखपुर, अमलतास वरिष्ठ नेता आजाद समाज पार्टी, एड टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक अनिल गुप्ता, कुंवर वंश बहादुर, विजय शंकर दुबे, एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पांडे "राजू" ध्रुव नारायण सिंह, रामचंद्र दुबे, विजेंद्र वर्मा, राज मंगल गौड़, गोकुल गुप्ता, कुशीनगर जिला अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, संत कबीर नगर जिला अध्यक्ष साहेब राम साहनी, चंद्रप्रकाश मणि, राजेश्वर पांडे समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
119

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.