Tranding

गुरुद्वारा बाबा नामदेव में वार्ता का आयोजन

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

गुरुद्वारा बाबा श्री चन्द्र कमेटी गोविन्द नगर व गुरूद्वारा बाबा नामदेव जी समिति द्वारा उ0प्र0 में दूसरी बार गुरूनानक देव माता सुलक्खणी देव . के शुभ विवाह को समर्पित विशेष संगत जोड़ मेला के तहत 23 सितम्बर शाम 4:00 बजे बाबा चन्द्र गुरूद्वारा गोविन्द नगर से गुरुग्रन्थ साहब की छत्रछाया में पंजप्यारों की अगुवायी में गतका बैण्ड, गुरु साहब की पालकी, सतसंग के विभिन्न सत्संगों द्वारा गुरु की वाणी का गायन करते हुए नटराज कानपुर स्त्री दुर्गा मन्दिर, चावला मार्केट, सोहन लाल अरोड़ा चौराहा, पापुलर धर्मकाटा. डिपो होते हुए गुरूद्वारा बाबा नामदेव में 7:30 बजे समाप्ति होगी। जूही रास्ते में कानपुर की गुरूनानक नामदेवा संगते व राष्ट्रीय सह-सेवक संघ के कार्यकर्ता पुष्पवर्षा, प्रसाद, पानी शरबत से नगर कीर्तन का स्वागत करेंगे। गुरूद्वारा बाबा नामदेव में संगतों के लिए विशेष प्रकार के मीठे पकवान, अटूट लंगर वितरित किये जायेंगे। इस विशेष अवसर पर बधायी के रूप में गुड़ व शक्कर के पारे (मिठाई) स्वरूप दी जाती है। 24 तारीख को विशेष रूप से कानपुर के गुरू के विभिन्न 52 गुरूद्वारों में रहने वाले आर्थिक स्थिति से कमजोर सेवादारों को आश्रय योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मकान व 1984 के दंगा पीड़ित परिवारों के रूके हुए मुआवजों के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, मनजिन्दर सिंह सिरसा (पूर्व अध्यक्ष -दिल्ली गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी) का कानपुर आगमन पर भव्य स्वागत व सिक्ख समाज से रूबरू बैठक अमर गेस्ट हाउस सरोजनी नगर में दिन में 2:30 बजे 24 तारीख को की गयी है।

विशेष रूप से प्रेसवार्ता में त्रिलोचन सिंह, चरनजीत सिंह, परमजीत सिंह कुलवन्त सिंह, नरेन्दर पाल सिंह, रोविन्दर सिंह, गोगी बेबी, गुरदीप सिंह चन्दोक सहगल, हरदीप सिंह, अशोक अरोड़ा, श्रीचन्द असरानी, सतनाम सिंह सूरी आदि उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
123

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.