Tranding

कांग्रेस का काम कराएगा सत्ता में वापसी।

सीएम गहलोत की योजनाओं को जनता ने सराहा : बलराम यादव

जयपुर/ श्रीमाधोपुर, राजस्थान।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश भर में दौरे कर जन सामान्य की समस्याओं को समझ कर उनका त्वरित गति से समाधान में लगे हैं। वहीं पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को स्पष्ट रूप से हिदायत दे रखी है कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचा कर उन्हें लाभान्वित करें। वहीं कांग्रेस पार्टी की सत्ता में वापसी के लिए जी तोड़ मेहनत कर दिन-रात जनता के हितार्थ कार्यों में लगे रहे। फील्ड में रहकर काम करें और जनता के दुख-दर्द को स्वयं का दुख-दर्द समझते हुए उनका समाधान करें।

 यह बात आज यहां श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़ कस्बे और आसपास के गांवों एवं ढाणियों में जनसंपर्क के दौरान युवा नेता एवं खटकड़ के पूर्व सरपंच बलराम यादव ने कही। बलराम यादव क्षेत्र में निरंतर दौरे कर जन सामान्य तक अपनी पहुंच बना रहे हैं तथा उनकी समस्याओं का समाधान त्वरित गति से करने में लगे हैं। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्य योजनाओं तथा पार्टी की रीति व नीति यों को आमजन तक पहुंचा रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं खटकड़ के पूर्व सरपंच बलराम यादव ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। जनता कांग्रेस सरकार को उसकी जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं तथा आम जनहितार्थ किए जा रहे कार्यों के बल पर फिर से चुनेगी। वहीं उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्षी दल के पास कोई मुद्दा नहीं है, वह लोगों की जन भावनाओं को भडका कर सत्ता प्राप्ति के लिए तत्पर रहती है।

कांग्रेस सरकार को फिर से लाना है।

   श्रीमाधोपुर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से टिकट के दावेदार बलराम यादव ने कहा कि वादे पूरे करने वाली सरकार को फ़िर से लाना है।रिवाज़ बदलकर कांग्रेस को जिताना है। छल करने वाली भाजपा को सबक सिखाना है।

 सीएम गहलोत की योजनाओं को आगे बढ़ने का आह्वान।

यादव बोले-सरकार के काम-काज, ऐतिहासिक योजनाओं, अभूतपूर्व फैसलों को देखकर भाजपा के पास कहने और करने को कुछ बचा नहीं है, इनका प्रोपेगेंडा, अफ़वाह, भ्रम, दुष्प्रचार भी अब चल नहीं रहा। वही बलराम यादव ने राजस्थान की जनता से आह्वान किया कि वह भाजपा की कथनी और करने को समझे और सही अर्थों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य को आगे बढ़ते हुए प्रदेश को विकास पथ की ओर अग्रणी रखने में महत्व भूमिका का निर्वहन करें।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
256

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.