Tranding

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में महाविद्यालय स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन।

प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्राओं की दक्षता विकास एवं प्रतिभा को विकसित करना है : डॉ0 सीमा सिंह

अबू शहमा अंसारी

फतेहपुर,बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

फखरूद्दीन अली अहमद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महमूदाबाद में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में महाविद्यालय स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने भिन्न-भिन्न विषयों पर रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। प्राचार्य डॉक्टर सीमा सिंह ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्राओं की दक्षता विकास एवं प्रतिभा को विकसित करना है। प्रतियोगिता का आयोजन डॉक्टर जेबा खान द्वारा किया गया रंगोली में आंचल कश्यप एम0 ए0 तृतीय सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, सोनाली कश्यप एम0 ए0 3rd सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान एवं सावित्री बी0 ए0 प्रथम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉक्टर विशाल वर्मा एवं डॉक्टर प्रार्थना सिंह रही। इस अवसर पर डॉक्टर मो0 सईद, डॉक्टर ज्योति शाह, डॉ0 दाऊद अहमद, डॉ0 सर्वेश मिश्रा, डॉ0 संतराम सिंह, डॉ0 अमिय कुमार, डॉ0 योगेंद्र कुमार, डॉ0 ए0 के0 दिवाकर, डॉ0 लक्ष्मी देवी, डॉ0 प्रशांत सिंह एवं डॉ0 राजश्री सक्सेना, प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
131

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.