शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय समाहरणारे के सभा कक्ष में मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया,इसकी अध्यक्षता,अग्रणी जिला प्रबंधक ने की।कैंप में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पीएमईजीपी, पीएमएफएमई,बुनकर मुद्रा योजना,स्टैंडअप इंडिया योजना के लाभूकों के बीच ऋण की स्वीकृति पत्र एवं वितरण पत्र वितरित किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत विभिन्न बैंकों द्वारा कुल 53 लाभकों के मद 593.24 लख रुपए की स्वीकृति, 187.20 लख रुपए की वितरण पत्र प्रदान किया गया।
पीएमएफएमई योजना अंतर्गत विभिन्न बैंकों द्वारा कल 38 लाभुकों के मद 863.48 लाख रुपए की स्वीकृति एवन 143.20 लाख रुपए की वितरण पत्र प्रदान किया गया। भारतीय स्टेट बैंकों द्वारा उक्त योजना अंतर्गत दो ऋण क्रमश 6.50 करोड़ एवं 1करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.