ब्यूरो चीफ अंजुम साहब की रिपोर्ट। मुजफ्फरपुर बिहार।
साथ ही पोषण माह 2023 के समापन समारोह का भी आयोजन किया गया। जिला स्तरीय पोषण समन्वयक सुषमा सुमन ने पी.पी.टी. के माध्यम से हर विभागों के साथ कन्वर्जन्स $ आई.सी.डी.एस. द्वारा किये गये कार्यों की प्रगति को बताया। उन्होंने टेक्नोलाॅजी, व्यवहार परिवर्तन, कैपेस्टि बिल्डिंग की बात कही। पोषण टेªकर के माध्यम से उन्होंने बताया की बच्चों का ग्रोथ मोनेटरिंग किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा की आई.सी.डी.एस. गुरूतर और महती दायित्व है, कि महिलाओं और नौनिहालों की स्वास्थ्य के माध्यम से गुणवतापूर्ण विकास करें। उन्होंने कहा की आई.सी.डी.एस. टीम क्षेत्र भ्रमण कर सभी इंडिकेटर पर अच्छा पाॅरफारमेन्स दिये है। उन्होंने कहा की इसी तरह सभी मापदंडों पर बेहतर करते रहें। साथ ही मौके पर आई.सी.डी.एस. टीम के सदस्यों को सम्मानित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। सक्षम आॅगनबाड़ी मापदंड पर उन्होंने कहा की एक चेकलिस्ट बनाकर कुल आॅगनबाड़ी केन्द्रों को उपलब्ध करायें, जिससे की और भी बेहतर कार्य कर व्यवहार रूप से अधिक योग्य और सक्षम बन सकें। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करनेवाले सेविकाएं, महिला पर्यवेक्षिकाएं, जीविका, सी-3 के प्रतिनिधि, आगा खाॅ के प्रतिनिधि, सी.डी.पी.ओ. मुशहरी, मुरौल ढ़ोली, औराई तथा उन तीनों प्रखण्डों के प्रखण्ड समन्वयक को प्रशस्ती पत्र देकर जिला पदाधिकारी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन उमेशचन्द्र शर्मा, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सत्य प्रिय कुमार, डी.पी.ओ. आई.सी.डी.एस. चाॅदनी सिंह, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, दिनेश कुमार जिला योजना पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर आदि उपस्थित थें।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.