Tranding

समस्त उचित मूल्य विक्रेता के दुकान पर पात्र गृहस्थ राशन कार्ड धारकों का बनेगा आयुष्मान कार्ड।

5 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक निर्धारित तिथि।

सुबह 6 बजे से 9 बजे रात तक खुलेगी दुकान।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

जिलाधिकारी के आदेशानुसार दिनांक 5-10-2023 से 8-10-2023 तक आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जाना है। सभी विक्रेता 6 यूनिट या उससे अधिक यूनिटों के पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को अपनी दुकान पर बुलाएंगे। पंचायत सहायक एवं आशा उचित मूल्य की दुकान पर ही बैठकर आयुष्मान कार्ड बनवाएंगी। दुकान सुबह 6:00 से लेकर रात्रि 9:00 बजे तक खुली रहेगी। सभी उचित मूल्य विक्रेता पूरे मनोयोग से यह कार्य संपादित करेंगे। जिस विक्रेता द्वारा इस कार्य में लापरवाही बरती जाएगी उसके विरुद्ध प्रतिकूल कार्यवाही संपादित की जाएगी।

  उक्त जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी गोरखपुर ने दी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
99

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.