ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब की रिपोर्ट।
मुज़फ्फरपुर बिहार।
बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केन्द्र, मुजफ्फरपुर द्वारा संयुक्त श्रम भवन कैम्पस, गन्नीपुर, मुजफ्फरपुर में दिनांक 07.10.2023 को दिन के 10ः30 बजे से जाॅब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस जाॅब कैम्प में TS TECHSUN PVT LTD, RAJASTHAN JAPANESE ZONE द्वारा Apprentice Training के पद पर आवेदकों का चयन किया जायेगा। इस पद के लिए न्यून्तम योग्यता मैट्रिक/डिप्लोमा एवं उम्र 18 से 23 वर्ष निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों का मासिक वेतन 14000+700 Attendance दिया जायेगा। जाॅब कैम्प में भाग लेने हेतु आवेदकों को N.C.S. Portalपर नियोजनालय में निबंधन कराना अनिवार्य है। जो इच्छुक अभ्यर्थी नियोजनालय में निबंधित नहीं करा पाये है, वे किसी कार्य दिवस को नियोजनालय में आकर अपना निबंधन करा सकते है, अथवा N.C.S. Portal (www.ncs.gov.in) पर स्वय Job Seekers के रूप में आॅन लाईन निबंधन कर सकते है। ज्ञातव्य हो कि N.C.S. Portal पर आॅन लाईन निबंधन निःशुल्क है। जाॅब कैम्प में भाग लेने हेतु बायोडाटा, आधार कार्ड, फोटो एवं जीवी में किसी भी जिले के अभ्यर्थी निःशुल्क भाग ले सकते है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.