मोहम्मद आजम
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
समाजवादी पार्टी के महानगर पूर्व सचिव आफताब अहमद ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी निंदनीय ई0डी0 द्वारा सरकार के इशारे पर द्वेष की भावना से आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी इंडिया गठबंधन की बढ़ती लोकप्रियता के हताशा का प्रतीक है।
आज सरकार लगातार ईडी और सीबीआई का गलत इस्तेमाल करके विरोधियों को डराने का कार्य कर रही है। ऐसे में संजय सिंह के ऊपर की गई कार्यवाही से समाजवादी पार्टी और हमारा गठबंधन डरने वाला नहीं, हम इण्डिया गठबंधन के लोग लगातार गलत का विरोध करते रहेंगे चाहे इसके लिए हमे कोई भी कुर्बानी देनी पड़ी।
आफताब अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार कभी पत्रकारों को गिरफ़्तार कर रही है, कभी सासंद को। आज जब देश में सवा सौ करोड़ से भी ज़्यादा लोग भाजपा के ख़िलाफ़ हैं, तो क्या कल को विरोध करनेवाले करोड़ों देशवासियों को भी भाजपा सरकार गिरफ़्तार करेगी? लेकिन भाजपा न भूले, जब जन सैलाब उमड़ता है तो जेल छोटी पड़ जाती है। देश के लिए भाजपावाले कभी स्वयं तो जेल गये नहीं, इसीलिए इन्हें ये नहीं पता कि हमारे देश में जेल का डर दिखाकर जीत हासिल नहीं की जा सकती।
‘धमकीजीवी भाजपा’ जानेवाली है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.