रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया,बिहार।
जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर एक सड़क हादसे में कोचिंग जा रही एक छात्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। जबकि चार अन्य बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। वे सभी एक ऑटो से बाराचट्टी कोचिंग पढ़ने जा रहे थे, जिसे एक लाइन होटल के निकट पीछे से आ रही कंटेनर ने धक्का मार दिया। मृतक छात्र पूनम कुमारी (उम्र 13 वर्ष) पिता तनु यादव है, जो इसी थाना क्षेत्र के सोमिया गांव के रहने वाले हैं। मृतक छात्र 9वीं कक्षा की छात्रा है। वहीं घायल चार अन्य लोगो में अरविंद कुमार (केवलिया), रामदेव ठाकुर ,अजीत कुमार व रामचंद्र ठाकुर का नाम शामिल हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए नाम गया रेफर किया गया है। इस हादसे की सूचना पाकर बाराचट्टी थाना की पुलिस ने शव को अपने हिरासत में लेकर अन्त्यपरीक्षण हेतु गया रेफर भेज दिया है। वहीं मृतक छात्रा के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बाराचट्टी थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि समेकित जांच चौकी सूर्यमंडल से उक्त कंटेनर को पकड़ लिया गया है। साथ ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस सिलसिले में स्थानीय सांसद विजय कुमार मांझी ने कहा कि मृतक परिवार को शीघ्र ही उचित मुआवजा की राशि मुहैया कराई जाएगी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.