शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
स्थानीय कालीबागओपी थाना क्षेत्र के पुरानी गुदरी,आर्य समाज रोड में एक परिवार को घर में सही हिस्सा नहीं मिलने के कारण उस परिवार के पति, पत्नी ने अपने शरीर पर तेल उड़ेलकर कर आत्महत्या करने को तैयार मिली।पति, ओमप्रकाश गुप्ता,पत्नी प्रियंका देवी ने संवाददाता को बताया कि ससुराल में भाइयों के बीच लगे हिस्सा में हमारे पति को सही जगह नहीं मिली है,और पाटीदार हमारे परिवार को बाहर निकालने पर तुले हैं, ताला बंद कर दिए हैं,कई बार पंचायती भी हुआ,मगर वह लोग हमको घर से निकलने पर तुले हुए हैं,हमने इसकी शिकायत महिला पुलिस थाना में भी की,मगर कोई सुनवाई नहीं हुई,साथ ही कालीबाग, थाना में भी मैं शिकायत लेकर गई तो मुझे भगा दिया गया, कोई सुनवाई नहीं की गई, तभी मजबूर होकर,पति-पत्नी तेल उड़ेल कर आत्महत्या करने को तैयार हूं। इस घटना को लेकर काफी शोर सराभा हुआ,जिसकी सूचना स्थानीय थाना प्रभारी को दी गई,वह घटना स्थल पर पहुंचकर वस्तु स्थिति की जानकारी लेकर, दोनों पति-पत्नी को जो आत्महत्या करने को तैयार थे, अपनी गाड़ी पर बैठाकर,अपने साथ कालिबाग ओ पी थाना ले गए,जहां उन लोगों को समझा बुझाकर घर वापस कर दिया,और मामला को सुलझाने के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाना को कहा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.