कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष राम कुमार लोधी द्वारा आयोजित बैठक,साथ ही संगठन के नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर उन्हें संगठन को मजबूती के साथ खड़ा करने का अनुरोध किया।
(अबू शहमा अंसारी)
बाराबंकी
भाजपा हकीकत की नही लुभावने सपने दिखाकर झूठ की राजनीति करती हैं बिहार में जातीय जनगणना सर्वे रिपोर्ट से भाजपा को सत्ता के जाने का भय सता रहा हैं, कांग्रेस पार्टी जातिगत जनगणना की पक्षधर हैं। पार्टी का प्रण हैं कि जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी यदि 2024 में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती हैं तो पूरे देश में जातिगत जनगणना होगी और प्राथमिकता के आधार पर महिला आरक्षण बिल को लागू करके सबको सबका हक दिलाने का काम किया जायेंगा।
उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्य जोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया आज अपने ओबरी आवास पर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष राम कुमार लोधी द्वारा आयोजित बैठक में व्यक्त किये साथ ही संगठन के नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर उन्हें संगठन को मजबूती के साथ खड़ा करने का अनुरोध किया।
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष रामकुमार लोधी ने बताया कि उक्त आवश्यक बैठक में अमित कुमार को जिला महासचिव, शिवाजीत सिंह यादव को विकास खण्ड फतेहपुर, आकाश यादव को विकास खण्ड रामनगर कांग्रेस पिछड़ज्ञ वर्ग, शिव कुमार वर्मा को विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर, नन्द किशोर लोधी को नगर अध्यक्ष सिद्धौर, मो. रेहान को नगर अध्यक्ष फतेहपुर के साथ रजनीश वर्मा को नगर अध्यक्ष नवाबगंज की जिम्मेदारी सौंपी गयी, सभी मनोनीत पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि तनुज पुनिया ने मनोनयन पत्र देकर संगठन को मजबूती प्रदान कर 2024 में 53 लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी में कांग्रेस का परचम लहराने का अनुरोध किया।
बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रामकुमार लोधी, रंजीत यादव, नन्दकिशोर यादव, गजराज यादव, कमलेश यादव, दिनेश कुमार लोधी, नीरज कुमार, सुखदेव सिंह लोधी, रामसजीवन लोधी, विमलेश कुमार, नीरज यादव, अमित कुमार यादव, अवनीश यादव, उमेश यादव, शिवाजीत यादव, निर्मल वर्मा सहित दर्जनों की संख्या में संगठन के पदाधिकारी मौजूद थें।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.