गोरखपुर,उत्तर प्रदेश।
आने वाले दिनों में दशहरा व दीपावली समेत लक्ष्मी पूजा जैसे त्यौहार के मद्देनजर शांति एव सुरक्षा बनाये रखने के दृष्टिगत शहर कोतवाल अंजुल कुमार के निर्देश पर कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला उपनिरीक्षक प्रीति सिंह के नेतृत्व में महिला शक्ति ने नखास चौक, रेती चौक, मदीना मस्जिद समेत घोष कंपनी चौराहा तक पैदल गश्त करते हुए लोगों को खासकर महिलाओं को सुरक्षा का अहसास कराया गया।
गश्त के दौरान महिला उपनिरीक्षक ने रास्ते में महिलाओं और कोचिंग जाने वाली बच्चियों से संवाद कर उन्हें किसी भी विपरीत परिस्थितियों में पुलिस सहायता पाने की जानकारी दिया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.