शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
जिला पदाधिकारी ने अपने कार्यालय में समीक्षा बैठक में कहा कि सीडब्लूजेसी और एमजेसी व मानवाधिकार आयोग की समीक्षा के दौरान कहा कि यह अत्यंत ही जरूरी काम है,इसमें थोड़ी थोड़ी भी लापरवाही,शिथिलता,कोताही बर्दास्त नही की जाएगी,साथ ही निर्देश भी दिया कि सीडब्लूजेसी व एमजेसी
से सम्बन्धित मामलों को डीपीओ तथा सीडीपीओ व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर ससमय निष्पादित कराना सुनिश्चित करेंगे।सीडब्लूजेसी से संबंधित मामले में विधि शाखा से समन्वय स्थापित करते हुऐ ससमय ओएसएफ दायर कराना सुनिश्चित करेंगे।
डीपीओ,आईसीडीएस उक्त कार्यों की लगातार समीक्षा तथा अनुसरण करेंगे, संभावना लेकर सभाकक्ष में समेकित बाल विकास समेकित योजना के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीएम ने इस बात को कहीं,उन्होंने कहा किआंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित रूप से ससमय संचालन होना चाहिए।बच्चों तथा महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाले सभी लाभों से ससमय आच्छादित करना सुनिश्चित किया जाए। पारदर्शी तरीके से गुणवत्तापूर्ण टेक होम राशन का ससमय वितरण हो,सभी को मिले, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। बैठक में विशेष कार्य पदाधिकारी,जिला गोपनीय शाखा के सुजीत कुमार, आईसीडीएस के डीपीओ, कविता रानी उपस्थित थी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.