Tranding

अस्पताल अधीक्षक व तैनात गार्ड के दुर्व्यवहार से रोगीऔर उसके परिजन बन रहे हैं आतंकवादी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल में कार्यरत, अस्पतालअधीक्षक, डॉक्टर सुविधाभारती एवं अस्पताल में तैनात गार्ड का रोगियों और उनके परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार व बदसुलूकी से प्रतिदिन होने वाली तोड़फोड़,बवाल काटना, मारपीट,गालीगलौज,धक्का मुक्की से स्थानीयआम जनता परेशान है,अस्पतालअधीक्षक, डॉक्टर सुविधाभारती के आदेशऔर लचर व्यवस्था के चलते प्रतिदिन हंगामा खड़ा रहता है,इनकी मिली भगत से डॉक्टर,नर्सिंग स्टाफ,कर्मी, ड्यूटी से गायब रहते हैं, जिनका कोई भी लेखा-जोखा नहीं रहता है,इन्हीं की आंख मिचोली से सभी लोग ड्यूटी छोड़कर फरार रहते हैं,साथ ही उनके ही शह परअस्पताल में तैनात होमगार्ड एवं गार्ड रोगियों व उनके परिजनों से दुर्व्यवहार करते हैं,इतना ही नहीं,रोगियों और उनके परिजनों से अनेकों प्रकार कीअवैध वसूली भी करते हैं।अस्पताल में आए रोगियों उनके परिजनों को बहला फुसलाकर निजी डॉक्टर, नर्सिंग होम,जांच घर,एक्सरे वालों के यहां भेजकर कमीशन लेते हैं,जिसका जीता जागता उदाहरण संबंधित प्रतिष्ठान के

वस्थापक,संचालक हैं,और यह सब कामअसपताल अधीक्षक के इशारे पर होता है,

रोगियों के लिएआवश्यक दवा, सुई,पानी,बैंडेज,स्लाइन के लिए बाहर के दवा दुकानों से खरीदने के लिए प्रेरित किया जाता है,रोगियों को बेड,चादर आवंटन करने के लिए भी सुविधा शुल्क लिया जाता है। पूरेअस्पताल परिसर में गंदगी काअंबार लगा हुआ है। शौचालय,मूत्रालय,स्नानघर, बे बेसिन में भी पानी कीआपूर्ति नहीं रहती है,अस्पताल के सभी वार्डों में बिजली और पानी की आपूर्ति प्राय नहीं रहती है,इस जगह से काफी बदबूआती रहती है,जिसे रोगियों और उनके परिजनों को इंफेक्शन लगने का डर बना रहता है,बल्कि कई बार रोगी और उनके परिजन इससे प्रभावित भी हो जाते है, जिसका दवा,इलाज संभव नहीं हो पता है।वैसे तो देखा जाए तोअस्पतालअधीक्षक, डॉक्टर सुविधा भारती बहुत दिनों से इसअस्पताल में नियुक्त हैं,जिनका स्थानांतर होना इस बिगड़ते माहौल में नितांतआवश्यक बन गया है।बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के मंत्री - सह- उपमुख्यमंत्री,तेजस्वी प्रसाद यादव से स्थानीय जनता मांग करती है कि इस मेडिकल कॉलेजअस्पताल के अस्पतालअधीक्षक,डॉक्टर सुधा भारती काअभिलंब यहां से स्थानांतरण किया जाए ताकि स्थिति नियंत्रण में हो सके,अन्यथा निकट भविष्य में इसअस्पताल में बहुत वृहद घटना होने की संभावना नजर आ रही है,जिसकी सारी जिम्मेवारी,अस्पतालअधीक्षक, डॉ सुधा भारती की ही होगी, साथ ही साथ बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री - सह- उपमुख्यमंत्री,तेजस्वी प्रसाद यादव पर भी आंच आने की प्रबल संभावना नजर आ रही है।उपमुख्यमंत्री से स्थानीय जनता जानहित में इसकी मांग करती है कि आपअपने स्तर से इसका औचक निरीक्षण करने की दिशा में अग्रेतर कार्रवाई करना चाहेंगे,या स्वास्थ्य विभाग के किसी उच्च पदाधिकारी से रात्रि के समय निष्पक्ष रूप से औचक निरीक्षण कराया जाए ताकि स्थानीय जनता के द्वारा लगाया गया सभीआरोप की वास्तविक स्थिति सामन आ सके। इतना ही नहीं,डॉ सुधा भारती के इशारे पर अस्पताल में तैनात गार्ड,होमगार्ड मीडिया कर्मियों से,गालीगलौज, मारपीट,छीनाझपटी,हाथापाई, करते है,साथ ही मीडिया कर्मियों का मोबाइल,कैमरा, लैपटॉप भी छीनकर भगा दिया जाता है,ताकि समाचार को संकलन नहीं कर सके,इस अस्पताल में हो रहे कुव्यवस्था, लूटखसोट व दलाली लेने का खबर मंजरेआम पर जनता के सामने नहीं आ सके,ताकि स्थानीय नगरवासी इस अस्पताल के बारे में कुछ नहीं जान सकें। बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से स्थानीय जनता के द्वारा जनहित में यह मांग की जाती है किअभिलंब ही कार्यरत अस्पतालअधीक्षक,डॉक्टर सुधा भारती और अस्पताल में तैनात सभी गार्ड और होमगार्ड काअभिलंब स्थानांतरण किया जाए,साथ ही इनके जगह पर नए गार्ड्स की तैनाती की जाए

स्थानीय मोहल्लेवासियों, नगरवासियों,आम जनता केअंदर जबरदस्त रोष व्याप्त नजर आ रहा है कि अस्पतालअधीक्षक,डॉक्टर सुधा भारती के द्वारा मीडिया कर्मियों के प्रवेश को निषेध कर दिया गया है,ताकि इनके द्वारा किए जा रहे गलत कामों,क्रियाकलापों,रोगियों एवं उनके परिजनों पर किए जा रहे अत्याचारों का,स्थानीय समाचारों के माध्यम सेआम जनता तक नहीं पहुंच सके, इसको लेकर स्थानीय नगर वासियों ने अपना रोष प्रकट करते हुए मीडिया कर्मियों के प्रवेश निषेध का जमकर विरोध करना शुरू कर दिया है,तथा मीडिया कर्मियों के पक्ष में एकजुट होना शुरू हो गया है,साथ ही स्थानीय शहर वासियों का जनहित में मांग है कि, अस्पताल अधीक्षक,डॉक्टर सुधा भारती के कार्यकाल में किए गए क्रियाकलापों का विधिवत विभागीय स्तर पर जांच होनी चाहिए ताकि इनकी चिट्ठाबट्टाआम जनता के सामने आ सके।

Karunakar Ram Tripathi
107

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026