Tranding

महिला कर्मियों के बच्चों के रहने के लिए बेतिया व बगहा में बनेगा पालना घर।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

कामकाजी महिलाओं के 5 साल तक के बच्चों को रखने के लिए पालना घर बनाया जाएगा, इसके लिए सरकार ने 8 लाख 52 हजार की राशि आवंटित की है।यह पालना घर बेतिया के समाहरणालय के परिसर में और बगहा में भी यह पालना घर खुलेंगे।

इसके लिए जगह का चयन कर इसका प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है,जो साल के अंत तक चालू हो जाएगा। इसका देखभाल की जिम्मेवारी जिम्मेवारी महिला बाल विकास निगम की होगी। आईसीडीएस के डीपीओ नोडल पदाधिकारी होंगे। यह योजना मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत 8 लाख 52 हजार दिए जाएंगे। महिला एवन बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक, विनय प्रताप ने संवाददाता को बताया कि यह पालना घर सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुलेगा,जिसमें कामकाजी महिलाओं के बच्चों को रखा जाएगा,मगर बच्चों के खाने पीने की जिम्मेवारी महिला के परिजन ही करेंगे, इस पालना घर में कामकाजी महिलाओं के 10 से अधिक बच्चे नहीं रह पाएंगे,इन बच्चों को देखभाल करने के लिए दो महिला कर्मी रखे जाएंगे,जो सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक काम करेंगे।कामकाजी महिलाओं के बच्चे उनके साथ रहते हैं,तो उनका काम करने में दिक्कत होती है, समय पर काम नहीं हो पता है, इसलिए सरकार ने ऐसा निर्णय लिया है,इसके लिए प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है।

Karunakar Ram Tripathi
129

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.