Tranding

मुफस्सिल थाना पुलिस ने चोरी किए गये सामान के साथ चोर को किया गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत,सरिसवा रोड स्थित मेहता इंटरस्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के कार्यालय एवं गोदाम में ताला तोड़कर चार बनडल कपड़ा चोरी कर ली गयी,इस संबंध में मुफस्सिल थाना काण्ड सं0-667/23, दिनांक-07/10/2023 धारा-461/ 379/34 भा०द०वि० दर्ज किया गया। इस काण्ड के उदभेदन हेतु पु०नि० सह थाना प्रभारी सह-थानाध्यक्ष,मुफस्सिल के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। दल द्वारा छापामारी कर इस काण्ड में, संतोष पासवान को गिरफ्तार किया गया,उनके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर चोरी की गयी चार बडल कपडा बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम,

संतोष पासवान,उम्र 35 वर्ष, पे०स्व० दर्शन हाजरा, सा०-लक्ष्मीपुर मेला कैम्पस, वार्ड नं0-05, लौरिया, थाना-लौरिया, जिला-पश्चिम चम्पारण, बेतिया।

बरामदगी :चार अदद कपड़ा का बड़ा बंडल जो उजला प्लास्टिक के बोरा में बंधा हुआ है।छापामारी दल में,

1पु०नि० राकेश कुमार भास्कर, थानाध्यक्ष,मुफस्सिल थाना,बेतिया। देवेन्द्र कुमार, मुफस्सिल थाना,बेतिया,राज रौशन,मुफस्सिल थाना,बेतिया थाना रिजर्व गार्ड, मुफस्सिल थाना,बेतिया ।

Karunakar Ram Tripathi
133

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.