हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (कार्यकारिणी) डॉ. सुहैल चौधरी ने संवाददाता से बात करते हुए कहा कि जब हिटलर ने यहूदियों पर अत्याचार किया और पश्चिमी दुनिया के देशों ने इन यहूदियों को खत्म करना चाहा तो अरब दुनिया के इस्लामिक देशों ने इन यहूदियों को रहने के लिए घर दिया और इनकी हर तरह से मदद की लेकिन यहूदियों ने साजिश, झूठ और धोखे के आधार पर फिलिस्तीन पर अत्याचार किया और उसके एक बड़े हिस्से पर (इजराइल ) अवैध रूप से कब्जा कर लिया, जैसे हमारे कश्मीर के एक हिस्से पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा कर रखा है।अफगानिस्तान पर भी 20 साल तक अमेरिका का नियंत्रण रहा और लिवरल दुनिया तालिबानियों को आतंकी कहते नहीं थकती थी लेकिन तालिवान अमेरिका को घुटनों पर लाया अमेरिका को अफगानिस्तान से भागना पड़ा और वही लिबरल दुनिया जो तालिबान को आतंकवादी कहते नहीं थकती थी, उसने तालिबान को हीरो के रूप में पेश करना शुरू कर दिया।आज फिर कुछ ऐसा ही दिख रहा है और वही लिबरल दुनिया फिलिस्तीन पर कब्जा करने वाले नाजायज इजराइल के समर्थन में खड़ी है, लेकिन यकीन मानिए एक दिन आएगा जब लिवरल दुनिया के लोग फिलिस्तीन के समर्थन में बोलते नजर आएंगे, क्योंकि फिलिस्तीन उसी तरह अरबो का है जिस प्रकार इंग्लैण्ड अंग्रेजों का तथा फ्रांस फ्रांसीसियों का है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.