रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार।
उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जिले के टनकुपा थाना क्षेत्र अंतर्गत जबरा इलाके से विदेशी शराब लदे एक वाहन को जप्त किया है।जप्त वाहन पर 23 कार्टून विदेशी शराब लगा था, जो झारखंड प्रांत के धनबाद जिले से सूबे बिहार की राजधानी पटना स्थित फतुहा जा रही थी। इस मामले में आकाश कुमार नामक एक कारोबारी को हिरासत में लिया गया है।इस छापेमारी अभियान में शामिल अधिकारियों में एस.आई. प्रमोद कुमार व इन्द्रमणी कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026