ब्यूरो चीफ अंजुम साहाब की रिपोर्ट मुज़फ्फरपुर बिहार।
आईसा व माले नेता रौशन कुमार ने बताया कि सकरा और मुरौल प्रखंड अंतर्गत समरसेबल एवं चापाकल की मरम्मत कार्य को नजरअंदाज एवं लापरवाही अधिकारियों द्वारा बरती जा रही है। सकरा और मुरौल के कई जगहों पर पी.एच.ई.डी के द्वारा पुरानी पाइपलाइन पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त है और एक लंबे अंतराल के बाद भी अब तक जलमीनार का निर्माण नहीं हो सका है, जिसके कारण पानी में अशुद्धता एवं उसे उच्च स्थान वाले जगह पर पानी में दबाव न होने के कारण पानी न पहुंच पाती है। जिसको लेकर कई बार मांग पत्र और शिकायत दर्ज भी कराई गई है लेकिन कोई सूद अब तक नहीं ली गई है मरम्मत कार्य को तेजी से सुचारू करवाई जाए और लापरवाही और अनियमित बरतने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों पर कार्रवाई की जानें की माग पत्र और कॉल करके सारी जानकारी दी गई है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.