हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के०के०दीक्षित व महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमारी शुक्ला के आज कानपुर नगर आगमन पर भब्य स्वागत हुआ | कानपुर के शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियो की बैठक ली | बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने किया और संचालन प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी ने किया |
बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के०के० दीक्षित ने कहा कि दिव्यांगजनों को राजनैतिक भागीदारी दिलाने के लिये राष्ट्रीय विकलांग पार्टी लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी | उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी को उत्तर प्रदेश में बूथ लेबल की कमेटी तैयार कर सूची भेजने के निर्देश दिये है | के०के० दीक्षित ने कहा कि जिन सीटों पर दुसरी पार्टी दिव्यांगजनो को अपना प्रत्याशी बनायेगी उन सीटों पर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी | विकलांग पार्टी का उद्देश्य दिव्यांगजनो को राजनैतिक भागीदारी दिलाने का है | बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दुसरी पार्टीयां दिव्यांगजनो का वोट तो ले लेती हैं लेकिन उनको राजनैतिक भागीदारी नहीं देती है| वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों के वोट का बटवरॎा करने के उद्देश्य से दुसरी पार्टीयों ने दिव्यांग प्रकोष्ठ बना लिया है | उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन ऐसी पार्टीयों से सावधान रहे | महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमारी शुक्ला ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने हक और अधिकार के लिये लोकसभा चुनाव की तैयारी मे जुट जाये |वहीं प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी ने कहा कि जल्द ही मण्डल व जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों का पलन किया जायेगा |आज की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार के अलावा प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अल्पना कुमारी, मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार, प्रोफेसर डाक्टर वी० एन० पाल, बैभव दीक्षित, गुड्डी दीक्षित, गौरव कुमार आदि शामिल थे |
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.