प्रदेश महासचिव का महिला सभा ने किया भव्य स्वागत।
हफ़ीज अहमद खान
कानपुर, आगामी 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सभी सियासी पार्टियों लोगों को जोड़ने का काम कर रही है इसी संदर्भ में सपा महिला सभा नगर अध्यक्ष सुलेखा यादव के नेतृत्व में किदवई नगर स्थित साइड नंबर एक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया! कार्यक्रम के दौरान सपा महिला सभा की प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी किरन यादव ने सभी समाजवादी पार्टी की महिलाओं के साथ समीक्षा बैठक की! समीक्षा बैठक के दौरान वंदना यादव को किदवई नगर विधानसभा अध्यक्ष घोषित किया गया! कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूजा यादव ने किया! अतिथि के रूप में महिला सभा राष्ट्रीय सचिव दीपा यादव उपस्थित हुई! सपा महिला प्रदेश महासचिव ने कहा कि महिला ही केवल जी जान से मेहनत करके लोगों को जोड़ सकती हैं महिला शक्ति ही बड़े-बड़े पहाड़ जैसी परेशानियों को तहस-नहस कर देती हैl नगर अध्यक्ष सुलेखा यादव ने कहा कि संगठन घर घर जाकर लोगों को जोड़कर अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करके आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में लोकसभा प्रत्याशी को जीत दिला कर रहेगीl उपस्थित महिलाओं को पद ग्रहण कराया गयाl कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूजा यादव, सिंपल सिंह,दीप्ति सिंह, नवनिर्वाचित किदवई नगर विधानसभा अध्यक्ष वंदना यादव, अरुण यादव, सोनी गुप्ता लोग मौजूद हैl
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.