शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
दहेज दानवों ने महिला को ससुराल में कमरे में बंद कर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इस घटना में महिला गंभीर रूप से जल गई है जिसका इलाज स्थानीय एम जे के अस्पताल में चल रहा है, इलाज कर रहा है चिकित्सकों का कहना है कि महिला बुरी तरह जल चुकी है इलाज तो किया जा रहा है मगर वह महिला अभी जिंदगी और मौत से जूझ रही है,उसका पूरा शरीर जल चुका है। इस घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर उसके प्रति और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा टोला की बताई गई है। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा संवाददाता को पता चला है कि आपसी घरेलू विवाद और दहेज के मामला को लेकर हमेशा प्रताड़ित किया जाता था जिससे हमेशा विवाद होता था,इसी को लेकर उसके पति,ससुर,ननंद ने मिलकर मारपीट कर उसको घर में बंद करके पेट्रोल छिड़क कर उसको आग लगा दिया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.