पटना के बेउर जेल में अभी भी बंद रहेंगे अनंत सिंह
डॉ शशि कांत सुमन
पटना, बिहार।
बिहार के मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह को हत्या के प्रयास के मामले में बड़ी राहत मिली है। पटना की एम-एमएलए कोर्ट ने 20 साल पुराने एक मामले में बरी कर दिया है। इस केस में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है, जिसके बाद उन्हें बरी किया गया है। बताया जाता है कि हत्या के प्रयास और सरकारी काम में बाधा डालने के एक मामले में पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को साक्ष्य के अभाव में एम-एमएलए कोर्ट ने बरी किया है। ये पूरा मामला 28 फरवरी 2003 का है। बता दें कि पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के महेन्द्रू घाट रेलवे दफ्तर में निविदा को लेकर दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई थी। इसकी प्राथमिकी पीरबहोर थाना में दर्ज की गई थी, जिसमें बाहुबली विधायक अनंत सिंह का नाम सामने आया था। लेकिन लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद अब साक्ष्य के अभाव में उन्हें बरी कर दिया गया है।
अनंत सिंह अभी भी रहेंगे जेल में
अनंत सिंह फिलहाल पटना की बेऊर जेल में बंद हैं। आर्म्सएक्ट के एक मामले में अनंत सिंह यहां 10 साल की सजा काट रहे हैं। इसी सजा की वजह से अनंत सिंह विधायकी गई थी, जिसके बाद मोकामा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी विधायक चुनी गई हैं। अनंत सिंह के पुश्तैनी घर से पुलिस ने 2019 में एके47, हैंड ग्रेनेड, कारतूस समेत अन्य हथियार बरामद किया था। इस मामले में अनंत सिंह को 10 साल की सजा हुई है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.