शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के कालीबाग मिशकारटोली मस्जिद के नजदीक पूर्व से घात लगाये तीन लोगों ने एक सब्जी व्यवसाय को जख्मी करते 23 हजार रुपया छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों फरार हो गए। जख्मी व्यवसाय महमूद आलम का पुत्र मोहम्मद नूरुद्दीन का इलाज जीएमसीएच के सर्जिकल वार्ड में चल रहा है। इलाज कर रहे चिकित्सकों ने संवाददाता को बताया कि नूरुद्दीन के सिर पर जख्म है। जीएमसी पुलिस को दिए गए बयान में व्यावसाई नूरुद्दीन ने बताया के उसका बाजार समिति में सब्जी का दुकान है,प्रतिदिन की तरह वह दुकान बंदकर बिक्री का 23 हजार रुपया झोला में रखकर देर शाम घर लौट रहा था,जैसे ही मिश्कारटोली मस्जिद के समीप घर जाने वाली गली में पहुंचा,तभी पूर्व से घात लगाए मोहल्ले के इमरान ने अपने दो सहयोगियों के साथ लोहे के रड से सिर पर वार कर दिया। अस्पताल पुलिस प्रभारी श्याम किशोर प्रसाद यादव ने संवाददाता को बताया कि सब्जी व्यवसाई के बयान दर्ज करअग्रतर कार्रवाई के लिए संबंधित थाना को भेज दिया जाएगा।इधर एक दूसरी घटना में,मझौलिया थाना क्षेत्र के भलुई चौक स्थित पुल के नजदीक,दिनदहाड़े उचक्कों ने 26 हजार रुपया छीन कर फरार हो गए।पीड़ित,नौतन खुर्द पंचायत के सेमरावृत निवासी,नगीना यादव ने संवाददाता को बताया कि वह बैंक से रुपया निकल कर साइकिल से अपने घर जा रहा था,तभी रास्ते में उचक्कों ने रुपया छीनकर भाग गए।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.