शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के काली बाग वार्ड नंबर 11 निवासी सरफुद्दीन हुसैन को मानवाधिकार सहयोग संघ भारत के प्रदेशअध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है,इनके मनोनयन पर मानवाधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है,साथ ही बधाइयों व शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है।इस आशय की जानकारी संवाददाता को मीटिंग के माध्यम से पता चला है।वहीं प्रदेशअध्यक्ष,सरफुद्दीन हुसैन ने संवाददाता को बताया कि आगामी कार्यक्रमों में सर्वप्रथम जिलावार संगठन को धारदार बनाने की योजना है, ताकि हर जिले में शोषित, वंचित,पीड़ित लोगों की मदद की जा सके।विदित हो कि बिहार प्रदेश में फर्जी मुकदमे, भ्रष्टाचार,अफसर शाही सर चढ़कर बोल रहा है,इसके चलते आम पब्लिक को झूठे मुकदमे में फंसाए जा रहे हैं। जिससे त्रस्तता की स्थिति बनी हुई है,जिसे निष्पादन के लिए प्रत्येक जिले में संगठन को मजबूती के साथ खडा करने कीआवश्यकता है। उन्होंने आगे बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता जरूरतमंद लोगों की जरूरत को पूरा करना है, बहुत सारे लोग प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गए हैं,उनको उस योजना का लाभ दिलाना है,आर्थिक रूप से दबे कुचले वंचित लोगों को उनका हक दिलाने का काम हमारी पहली प्राथमिकता होगी बाल विवाह तथा बाल मजदूरी पर भी हमें रोक लगाने पर बल देना है ताकि समाज की उन्नति की ओर अग्रसर हो सके।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.