ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब की रिपोर्ट मुज़फ्फरपुर बिहार।
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता एल.एस. काॅलेज, खेल मैदान, शहीद खुदीराम बोस फुटबाॅल मैदान, पुलिस लाईन खेल मैदान, इण्डोर स्पोर्टस काॅम्पलेक्स सिकंदरपुर, खेल भवन, सिकंदरपुर एवं जी॰डी॰ मदर स्कूल खेल मैदान में आयोजित किया जायेगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगता में विभिन्न जिलों से आये खिलाड़ियों के आवासन हेतु BSEB Examination Hall में व्यवस्था किये जाने संबंधित संस्थान से आरक्षित कराने एवं प्रतियोगिता स्थल के नजदीक आवासन की व्यवस्था अनुमंडल पदाधिकारी, पूर्वी, मुजफ्फरपुर को करने का निदेश दिया गया। जिला एवं राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के लिए जिला खेल पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर को कार्य अनुसार पर्याप्त शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की सूची जिला शिक्षा पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। संबंधित शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति करने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर को निदेश दिया गया। शुद्ध पेयजल की पानी टैंकर की व्यवस्था, पर्याप्त जीवन रक्षक दवाईयां, आयोजन स्थल पर सशस्त्र बल महिला पुलिस सहित एवं बिजली की आपूत्र्ति संबंधित पदाधिकारी को करने का निदेश दिया गया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.