ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब की रिपोर्ट मुज़फ्फरपुर बिहार।
आज इसी क्रम आज लगातार तीसरे दिन भी पश्चिमी अनुमंडल के कई प्रखंडों साहेबगंज मडवन आदि के पंचायतों के मुखिया, राजस्व कर्मचारी और अंचलाधिकारियों के साथ तथा उसके लिए जमीन उपलब्धताको लेकर समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी, प्रणव कुमार ने साथ समीक्षा बैठक किया। ।बारी-बारी से सभी पंचायतों के मुखिया से जहां पंचायत सरकार भवन बनना है, जमीन उपलब्धता के बारे में पृच्छा किया गया। समीक्षा के क्रम में अधिकतर मुखियाओं ने जमीन की उपलब्धता को चिन्हित किया, जिसपर जिला पदाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारी से प्रतिवेदन की मांग की। जमीन उपलब्धता के लिए उन्होंने दान के लिए भी प्रेरित किया। दान के लिए तैयार दान प्रक्रिया को प्राथमिकता से कार्रवाई करे।उपलब्ध जमीन नदी किनारे या अतिक्रमित स्थिति में है, जिला पदाधिकारी ने अस्थायी अतिक्रमण को अविलम्ब अतिक्रमण मुक्त करने का निदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी राजस्व कर्मचारी और अंचलाधिकारी जमीन उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में इस आशय का प्रमाण पत्र देंगे जिसकी प्रतिसत्यापन कराया जाएगा।धार्मिक न्यास बोर्ड,और स्कूल की जमीन में विभागीय स्तर से कार्रवाई होगी इसलिए सरकारी जमीन प्राथमिकता के साथ चिन्हित करे। आम सभा, संकल्प पारित आपसी समन्वय, कर पंचायत सरकार भवन के लिए लगातार प्रयास करने की आवश्यकता है। गौरतलब है कि 50 डीसमिल उक्त भवन के निर्माण के लिए निर्धारित है। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी पश्चमी ब्रजेश कुमार जिला पंचायती राज पदाधिकारी नवीन कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता, पश्चमी खगेश् चंद्र झा उपस्थित थें।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.