दुर्घटना में दो अन्य बाइक व साइकिल सवार भी हुए ज़ख्मी
रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के शोभ बाजार स्थित एन एच-2 पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक को बचाने के क्रम में एक कार निर्माणाधीन सड़क के गड्ढे में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है ।वहीं दो बाइक व एक साइकिल सवार भी दुर्घटना के शिकार हुए हैं। दुर्घटना ग्रस्त कार पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के राजरहाट का हैं, जो एक पूरा परिवार काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन को जा रहे थे। इस प्रकार इस दुर्घटना में कुल सात लोग जख्मी हो गए हैं,जिन्हें स्थानीय पीएचसी बाराचट्टी में प्राथमिक उपचार किया जा रहा हैं।

इनमें दो स्थानीय गंभीर लोगों को बेहतर इलाज हेतु गया व रांची रेफर किया गया हैं। वहीं कार में सवार जख्मी लोगों का इलाज स्थानीय पीएचसी बाराचट्टी में ही किया जा रहा हैं। बाराचट्टी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एम ई हक ने बताया कि सड़क हादसे में कुल सात लोग जख्मी हुए हैं। इनमें तीन स्थानीय हैं, जिनका नाम अरुण कुमार (ग्राम- रोही),मायानंद विश्वकर्मा( उम्र 35 वर्ष )जहांगीरा तथा रामचंद्र प्रसाद ग्राम बहरगड़ा, सभी थाना बाराचट्टी, जिला गया के रहने वाले हैं। जिन्हें बेहतर इलाज हेतु रांची एवं गया रेफर किया गया हैं। उन्होंने आगे बताया कि पश्चिम बंगाल के रहने वाले कार पर सवार चार अन्य हैं ,जो सभी जख्मी हैं। इनके नाम है शारदा कौशल (उम्र 63 बर्ष) पति स्व. दिनेश कौशल ,बेटा संदीप कौशल( 40 वर्ष), उनकी पत्नी अर्पिता कौशल (33 वर्ष) तथा पौत्री आर्या कौशल(8साल)की है जिन्हें मामूली चोटे आई है तथा इनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है और सभी सुरक्षित है। घायल संदीप कौशल ने बताया कि वे सभी परिवार काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी दर्शन को जा रहे थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.