शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसवरिया मोहल्ला के वार्ड नंबर 19 में,केयर वन क्लीनिक का शानदार उद्घाटन, फीता काट कर किया गया, इस उद्घाटन के मुख्य अतिथि, डॉ सुशील कुमार एवं डॉक्टर शाहिद परवेज रहे। इस केयर वन क्लीनिक के संचालक, डॉक्टर शाहनवाज खान ने

संवाददाता को बताया कि मेरे इस क्लीनिक में विभिन्न प्रकार के बीमारियों का इलाज किया जाता है,साथ ही गरीब एवं वंचित वर्ग के लोगों के इलाज में भारी छूट भी दी जाती है, प्रत्येक शनिवार को रोगियों का मुफ्त में इलाज किया जाता है, साथ में उन्हें मुफ्त दवा वगैरा दिया जाता है,जिससे अल्पसंख्यक,गरीब,पिछड़ा, अति पिछड़ा,वंचित वर्ग के लोग इसका लाभ उठा सकें, और अपना इलाज सही तौर पर करा सकें।यह एक फिजिशियन एंड सर्जन भी है।इसअवसर पर शहर के सारे गणमान्य व्यक्ति,मोहल्लेवासी अधिक संख्या में उपस्थित थे,जिसमें निजाम खान,पिता स्व नईमुद्दीन खान,नौशाद खान,सरफराज खान,इनाम खान और उनके परिवार के सभी सदस्य शामिल थे।विदित हो कि निजाम खान के परिवार एक बहुत ही गरीब परिवार से आते हैं,यह पेशा से गाड़ी के ड्राइवर है,मगर ईन्होंने अपने सभी बच्चों और बच्चियों को उच्च शिक्षा दिलाकर,अपने एक बेटे को डॉक्टर बना दिया, जिनका आज एक क्लिनिक का उद्घाटन केयर वन क्लीनिक के नाम से किया गया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.