शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

दहेज लोभियों ने एक विवाहिता की पूर्व से कर रहे प्रताड़ना के बाद उसकी हत्या कर दी। घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि गोपालपुर थाना काण्ड संख्या167/23 दिनांक 19/10/23धारा 302/304 (बी)/34 भादवि के वादी अमर किशोर सिंह,उम्र 42 वर्ष,पिता स्व.रामदेव सिंह,ग्राम करनपट्टी,थाना,चनपटिया के लिखित आवेदन के आधार पर उनकी पुत्री,सुधा देवी,उम्र 25 वर्ष,पति,मुकेश सिंह की हत्या दिनांक18.10.2023 की रात्रि उसके ससुराल वालों के द्वारा कर देने केआरोप में काण्ड अंकित किया गया।।घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गोपालपुर थाना द्वारा मृतिका,सुधा देवी के शव को तत्काल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया, साथ ही प्राथमिकी के नामजदअभियुक्त,मृतिका के पति,मुकेश सिंह,उम्र 35 वर्ष पिता,विपिन राव,मृतका की सास,मुस्मात,माधुरी कुवंर,उम्र 60 वर्ष,पति,स्व.विपिन राव दोनों साकिन,दुखीछापर,थाना गोपालपुर,जिला,पश्चिम चम्पारण, को गिरफ्तार किया गया है,वही छापामारी दल में पु.नि.सह थानाध्यक्ष,राजरूप राय,गोपालपुर थाना के पु.अ.नि.गोविन्द ओझा, गोपालपुर थाना के ही पु.अ.नि.कामेश्वर प्रसाद गौतम, गोपालपुर थाना एवं गोपालपुर थाना रिर्जव गार्ड शामिल रहें।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.