शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
भारत माइक्रो फाइनेंस निजी बैंक के कर्मियों ने कर्ज दिए हुए लोगों से कर्ज की वसूली कर 51लख रुपए का गबन कर लिया है,इस षड्यंत्र में 10 बैंक कर्मी शामिल है,जिन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।बैंक के शाखा प्रबंधक,राजाकुमार सोनी ने संवाददाता को बताया कि पूर्व शाखा प्रबंधक समेत 10 बैंक कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है,इन लोगों ने कर्जदारों से 51लाख 32 हजार 607 रुपया कर्ज वसूल कर बैंक में जमा करने की बजाय गबन करने का आरोप लगाया गया है।थानाअध्यक्ष, राजीवनंदन सिंह ने भी संवाददाता को बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिकी में शाखा प्रबंधक, राजाकुमार सोनी ने बताया कि रामनगर के अभिजीत श्रीवास्तव,चनपटिया डुमरा जैतिया के हिमांशु कुमार, बेरिया पूजहां के जैमुल्लाह निसात,चनपटिया के मंजेश कुमार,बेतिया गोनौली के मंटू कुमार,व विवेक कुमार,बेतिया लालगढ़ के नसीमआलम,पूर्वी चंपारण चिरैया के सपकवाधा के मृत्युंजय कुमार,चकिया कनवान के रंजन कुमार और छतौरा लालटोला छतौनी के पवन कुमार ने मिलकर110 कर्जदारों से 51लाख 32 हजार 607 रुपया वसूलकर, मैनाटांड़ स्थित निजी बैंक में जमा नहीं किया, सबने मिलकर इस राशि का गबन कर लिया है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026