रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया,बिहार।
जिला कॉंग्रेस कमिटी कार्यालय राजेंद्र आश्रम में महान स्वतंत्रता सेनानी बिहार केशरी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 136 वीं जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम इनके प्रतिमा पर मल्यार्पण की गयी इसके पश्चात् वक्ताओं द्वारा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिलाध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा ने किया। वक्ताओं ने कहा कि वे किसानो, मजदूरों के मसीहा थे तथा बिहार के अनुसूचित जाति, जनजाति को ब्राह्मण समुदाय के विरोध के बाद भी उन्हें बैजनाथ धाम मंदिर के गर्भ गृह तक ले जा कर दर्शन कराने का काम किए थे। वक्ताओं ने एक स्वर मे उन्हे भारतरत्न देने हेतु बिहार सरकार द्वारा केंद्र सरकार को अग्रसारित करने के बाद भी अभी तक भारत रत्न नही मिलने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केन्द्रीय गृहमंत्री से इन्हें अविलंब भारत रत्न देने की मांग दोहरायी तथा शहर के रायकाशीनाथ मोड़ पर इनकी आदम कद प्रतिमा लगाने की मांग स्थानीय प्रशासन एवं राज्य सरकार से किया गया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक मो.खान अली, पूर्व गया जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, डॉ शशि शेखर सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, युगल किशोर सिंह, महासचिव प्रदीप शर्मा, राजीव कुमार उर्फ लंबी सिंह, मो.अजहरुद्दीन, मो.ताजूद्दीन, बबलू शर्मा, राजेश कुमार, शशि कांत सिन्हा, धनंजय सिंह, मो. रफीक आदि ने संबोधित किया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.