शहाबुद्वीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में के नया टोला,वार्ड नंबर 12 में अवस्थित अलफलाह पब्लिक स्कूल में मुस्लिम समुदाय के करूणा माह,रबीउलअव्वल में उनकी शिक्षाओं परआधारित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम पूरे भारत मेंआयोजित किए जा रहे हैं,इसी संदर्भ में यह इस्लामीक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया। इस्लामिक क्वीज प्रतियोगिता परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से शुरु होकर 11:30 बजे तक पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुआ।इस परीक्षा में नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया।इस परीक्षा का आयोजन वर्क संस्था बेतिया व अल-फलाह स्कूल के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ, जिसका परीक्षा केंद्र इसी स्कूल में रहा। परीक्षण केआयोजनऔर संपन्न कराने की जिम्मेवारी वर्क संस्था की महिलाओं व अल-फलाह सकूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की थी,जिसे बखूबी अंजाम दिया।इस प्रतियोगी परीक्षा में सहभागीयों की संख्या लगभग 380 रही।
इसके एक सप्ताह पूर्व दोनों संस्थाओं की ओर से इस्लामी प्रदर्शनी का एक भवय कार्यक्रम,कालीबाग के इमामबाड़ा उर्दू गर्ल्स स्कूल में आयोजित किया गया था। जिसको संपूर्ण नगर के लोगों ने सराहनीय पहल बताया। आयोजकों ने संवाददाता को बताया कि सभी सहभागीयों को प्रमाण पत्र,विशिष्ट छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.