Tranding

बेतिया का प्रसिद्ध दशहरा फैंसी मेले का संयुक्त रूप से हुआ भव्य,रंगारंग उद्घाटन।

शहाबुद्वीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,बेतिया राज का देवडी के परिसर में दशहरा का प्रसिद्ध,प्रख्यात फैंसी मेले का उद्घाटन,संयुक्त रूप से,विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी, स्थानीय सांसद,विधायक, विधान पार्षद,नगर निगम महापौर के द्वारा विधिवत एवं भव्य रूप से इस मेले का उद्घाटन किया गया।इस मेले में बच्चों के विभिन्न प्रकार के झूलें,बड़ों के मनोरंजन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

इस बेतिया दशहरा फैंसी मेले में विभिन्न राज्यों से आए विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधनों,दुकानों,बच्चों के लिए खिलौने,मनोरंजन के साधनों की दुकान,खाद्य सामग्री के दुकानों को बड़ी आकर्षक ढंग से सजाया गया है।इस मेले के आयोजनकर्ता,अभिनंदन श्रीवास्तव ने संवाददाता को बताया कि प्रत्येक वर्ष राज देवरी में इस दशहरा फैंसी मेला काआयोजन किया जाता है।

इस मेले में आने वाले लोगों के लिए तमाम तरह की व्यवस्थाएं की गई है,इसकेअलावा कई सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था भी यहां पर परिपूर्ण है।यह मेला छठ पूजा के बाद यहां से उठकर सोनपुर मेला के लिए चला जाता है।

मौके पर बेतिया नगर निगम की महापौर,गरिमा देवी ने कहा कि इस बेतिया दशहरा फैंसी मेल को लेकर नगर निगम प्रशासन के द्वारा भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है,सभी स्थानों पर डस्टबिन, साफ-सफाई,मच्छरों से बचाव के लिए फागिंग मशीन से मुफ्ती दिलाई जाएगी।बेतिया नगर निगम की जनता से महापौर ने अपील की है कि इस मेले में स्वच्छता का ध्यान रखा जाए ताकि सफाई रह सके।

Karunakar Ram Tripathi
160

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.