शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
इन दिनों गांजा एवं चरस तस्करी के मामले में महिला तस्कर,पुरुष तस्कर से आगे निकल रही हैं।इसी क्रम में, बेतिया में गांजा के साथ एक महिला तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला तस्कर की पहचान उत्तरप्रदेश के पडरौना गांव निवासी,ओमप्रकाश प्रजापति की पत्नी,रश्मि देवी के रूप में की गई है,जिसको पुलिस ने नानूसती चौक के पास से 9 किलो गांजा के साथ घर दबोचा।इस संबंध में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला तस्कर नेपाल से गंजा की खेप लेकरआ रही है, और वह भारतीय क्षेत्र में अन्यत्र जगह गंजा को पहुंचाने की फिराक में है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना की जगह पर नाका लगा दिया,तभी एक संदिग्ध महिला पर पुलिस की नजर पड़ी,पुलिस ने जब महिला से पूछताछ किया तो महिला के जवाब से उसके ऊपर पुलिस को संदेह हो गया,तब पुलिस ने महिला से गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी,जांच पड़ताल के दौरान महिला ने बताया कि मैं गांजा के खेप नेपाल से लेकर यू पी लेजाने के फिराक में हूं,महिला के स्वीकरात्मक बयान के बाद पुलिस ने उसकी तलाशी शुरू कर दी,तो उसके शरीर से 9 किलो गांजा बरामद किया गया। जबत गंजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 3 लाख 60 हजार रुपया आंकी गई है।
इंस्पेक्टर सह थानाअध्यक्ष, अभय कुमार ने संवाददाता को बताया कि यूपी की पडरौना गांव की रहने वाली एक महिला तस्कर को 9 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.