Tranding

चंद्रयान 3 के वैज्ञानिक डॉक्टर विजय कुमार वर्मा का सम्मान- समारोह तथा छात्र- जिज्ञासा का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।

संतकबीर नगर, उत्तर प्रदेश।

कूड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर में चंद्रयान 3 के वैज्ञानिक डॉक्टर विजय कुमार वर्मा जी का सम्मान- समारोह तथा छात्र- जिज्ञासा का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इसरो वैज्ञानिक श्रीमान डॉक्टर विजय कुमार वर्मा जी , विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह श्रीमान सौरभ जयसवाल जी , अध्यक्ष विद्यालय के कोषाध्यक्ष श्रीमान संजय मिश्रा जी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान राकेश कुमार अग्रहरी जी द्वारा द्वीप प्रज्वलन करके सरस्वती माता के चित्र पर पुष्पार्चन किया गया।इसके बाद अतिथियों द्वारा भारत मां की आरती की गई। विद्यालय के यशस्वी प्रधानाचार्य श्रीमान राकेश कुमार अग्रहरी जी द्वारा कार्यक्रम की प्रस्ताविकी प्रस्तुत कर अतिथियों का परिचय एवम सम्मान किया गया।इसके उपरांत बहनों के द्वारा गणेश वंदना भावनृत्य प्रस्तुत करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गणेश वंदना के उपरांत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह श्रीमान सौरभ जी का उद्बोधन हुआ उन्होंने यह कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम अनुशासन का होना जरूरी है बिना अनुशासन के तथा बिना संस्कार के किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति नहीं की जा सकती। इसके बाद बहनों द्वारा जय भारती वंदे भारती मां स्तवन गीत पर भाव नृत्य प्रस्तुत किया गया इसके उपरांत मुख्य अतिथि डॉक्टर विजय कुमार वर्मा जी का उद्बोधन हुआ अपने उद्बोधन में उन्होंने यह बताया कि प्रत्येक छात्रों को बड़े से बड़ा लक्ष्य लेकर अध्ययन करना चाहिए और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अनेक महापुरुषों की जीवनी को पढ़ना चाहिए ,जिससे कि संपूर्ण जीवन का अनुभव कुछ ही दिनों में आप सब प्राप्त कर सके । विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन के प्रारंभिक 10 वर्षों में जितना भी आनंद प्राप्त करना चाहते हैं उतना प्राप्त कर सकते हैं लेकिन 10 से 25 वर्ष तक कठोर स्वाध्याय करना चाहिए क्योंकि संपूर्ण जीवन इसी पर आधारित है । जिससे हम बड़ा सा बड़ा लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद पुनः बहनों द्वारा भावनृत्य प्रस्तुत किया गया ,भावनृत्य प्रस्तुत करने के बाद विद्यालय के अभिभावक तथा कोषाध्यक्ष श्रीमान संजय मिश्रा जी द्वारा अतिथियों और छात्रों का आभार ज्ञापन किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा प्रधानाचार्य -कक्ष में भैया बहनों के जिज्ञासा का समाधान किया गया। इस कार्यक्रम में गोविंद जी अखिलेश जी अरविंद जी दिनेश जी करुणेश जी साधना जी विकास जी तेज बहादुर जी अन्य आचार्य उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
153

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.