ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब की रिपोर्ट मुजफ्फरपुर बिहार।
समाहरणालय के सभाकक्ष में, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ,मुजफ्फरपुर, श्री प्रणव कुमार द्वारा निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम,2024 के तहत दिनांक 27 अक्टूबर 2023 को होने वाले मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के कार्यक्रम के संबंध में सभी उपस्थित मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष /सचिवों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी दी गई ।
उनके द्वारा बताया गया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत, दिनांक 28(शनिवार) एवं 29 अक्टूबर(रविवार), 2023 को तथा 25 नवंबर(शनिवार) एवं 26 नवंबर(रविवार) 2023 को जिले के सभी 3463 मतदान केदो पर बीएलओ द्वारा सभी आवश्यक दावा/ आपत्ति संबंधी प्रपत्रों के साथ अपने मतदान केंद्र पर कैंप लगाकर दावा/ आपत्तियों संबंधी सभी प्रपत्र को प्राप्त किया जाएगा।
उक्त कार्य का पर्यवेक्षण सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा
ज्ञातव्य है कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2024 के अंतर्गत दिनांक 27 अक्टूबर, 2023 से 9 दिसंबर, 2023 तक दावा/ आपत्ति प्राप्त किए जाने हैं।
तत्पश्चात उन दावा आपत्तियों के सम्यक निष्पादनोपरांत , निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 5.1.2024 को किया जाएगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथ लेवल एजेंट की अधिकाधिक नियुक्ति करते हुए उनका बीएलओ से समन्वय स्थापित कराकर, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम ,2024 को सफल बनाने का अनुरोध किया। साथ ही ,जिला निर्वाचन पदाधिकारी महोदय ने यह भी अपील की कि 18 से 19 वर्ष के पात्र युवाओं तथा पात्र युवा महिलाओं के नाम शत प्रतिशत निर्वाचन सूची में पंजीकृत किया जाए।
राजनै तिक दलों के प्रतिनिधियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी महोदय द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि मतदान केदो के युक्तिकरण प्रस्ताव की आयोग से स्वीकृति के पश्चात जिले में पांच नए मतदान केदो के गठन किया गया है।उक्त पांच में से चार मतदान केंद्र , 88 गायघाट तथा एक मतदान केंद्र , 91, bochchan में अवस्थित है।
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी महोदय द्वारा प्रेस वार्ता की गई जिसमें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी मीडिया कर्मियों से, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2024 के क्रम में, दावा /आपत्ति प्रपत्र प्राप्ति की अवधि, 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर, में व्यापक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तथा स्वीप अभियान /मतदाता जागरूकता अभियानों में, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों से भी सहयोग की अपील की ।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की समाप्ति की।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.