Tranding

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

बिशनपुर चौरिया टोला गांव के सरहे में घास काटने गया एक 40 वर्षीय युवक11हजार हाई वोल्टेज तार के चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतक मंसूर मंसूरी का 40 वर्षीय मुस्लिम मंसूरी बताया गया है।घटना की सूचना मिलने पर जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मुस्लिम मंसूरी के शव को अपने कब्जे में लेकर जीएमसीएच बेतिया में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। जीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराने आए ग्रामीण,संजीव कुमार ने संवाददाता को बताया कि मुस्लिम मंसूरी शाम के समय मवेशियों के लिए चारा काटने गांव से उत्तर सतह में गया था, जहां एक पेड़ में बिजली का करंट आ रहा था,इसी पेड़ की चपेट में आने से मुस्लिम मंसूरी आ गया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।आसपास के ग्रामीण की सूचना पर परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे,उसे आनन फानन में लेकर जीएमसीएच आए,जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत्य घोषित कर दिया।थाना प्रभारी, राजू मिश्रा ने संवाददाता को बताया कि घटना के सूचना पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
116

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.