Tranding

जिला 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की घोषित सूची मे कई खामियों उजागर।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

बिहार सरकार के द्वारा घोषित जिला 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की सूची में कई खामियां देखने को नजर आ रही है,इस सूची में वरीय और पुराने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करके कनीये कार्यकर्ताओं को पैरवी और पैसे के बल पर जगह मिल गई है,जिससे वरीय और पुराने कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट गया है,साथ ही पार्टी के प्रति सजगता देखने को नहीं मिल रही है।विश्वसनीय सूत्रों से यह भी पता चला है कि बहुत से पार्टी के पुराने,वरीय कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर दूसरे पार्टी में योगदान करने का मन बना लिए हैं। बिहार सरकार के द्वारा घोषित जिला 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति में एक ऐसा भी सदस्य को राजद पार्टी की ओर से नामित किया गया है जो दूसरी पार्टी में सचिव के पद पर कार्यरत हैं, जिनका दूसरे पार्टी में सचिव के पद पर काम करने का सबूत मौजूद है,वे व्यक्ति है, तकीअहमद जो राष्ट्रीय जनता दल के सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं,मगर इनके बारे में संवाददाता को विश्वसनीय सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार,उक्त सदस्य जन सुराज पार्टी के सचिव के रूप में जिला में कार्यरत हैं,तो फिर किस परिस्थिति में इनका नाम राजद कोटे से जिला 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति में सदस्य के रूप में नामित किया गया है,यह तो बहुत ही हास्यास्पद के साथ धोखा में रखकर सदस्य के रूप में नामित कर दिया गया है,इसकी विधिवत जांच होनी चाहिए, साथ ही इनका नाम जिला 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की सूची से सदस्य के रूप में हटा देना चाहिए,इनके स्थान पर पार्टी के दूसरे सदस्य को नामित करना चाहिए।जिला 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की सूची में सदस्यों के नाम नामित करने के पूर्व पार्टी को उनके बारे में सभी बातों की जानकारी हासिल कर लेना चाहिए था, अन्यथा इसी प्रकार की गलती हमेशा होती रहेगी।

जिला 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति में सदस्यों के नामित करने के पूर्व सभी पार्टियों कोअपने पुराने,पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओं,पार्टी में कार्यरत वरीय,पुराने सदस्यों को ही स्थान देनी चाहिए,मगर ऐसा नहीं हो रहा है,जो पार्टी में नए सदस्य के रूप में दो-चार वर्षो से जुड़े रहते है,जो पैसे और पैरवी के बल पर सदस्य के रूप में नामित हो जाते हैं, पुराने पार्टी समर्पित कार्यकर्ता को जगह नहीं मिलती है, जिससे पुराने पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट जाता है,जिससे वह पार्टी छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं। इसी तरह का कई उदाहरण इस जिला 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की सूची में नजर आ रही है।इस जिला में अभी बने 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति में भी पुराने पार्टी समर्पित,कई कार्यकर्ताओं को जगह नहीं मिली है,जो खेद का विषय है।

Karunakar Ram Tripathi
149

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.