ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब की रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर, बिहार।
2023 रानी लक्ष्मीबाई महिला विकास समिति, टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, रामदयालु नगर, मुजफ्फरपुर, बिहार के तत्वाधान में भारतीय पुनर्वास परिषद् भारत सरकार, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त ‘’प्रीपेरेशन ऑफ टी.एल.एम. असेसमेंट एवं टीचींग एण्ड इन्फॉरमेशन एण्ड कॉम्निकेशन टेक्नोलॉजी’’ विषय पर आज दिनांक 27अक्टूबर 2023 को सुबह 11 बजे से तीन दिवसीय सी.आर.ई. (सतत पुनर्वास शिक्षा) राष्ट्रीय स्तर सेमिना का आरंभ किया गया।
यह सेमिनार 29 अक्टूबर 2023 तक चलेगी।
इस कार्यक्रम का आयोजन कराने का मुख्य उद्देश्य आर.सी.आई. से रजि० प्रोफेशनल, विशेष शिक्षक, दिव्यांगजन विशेषज्ञ को समय समय पर उनके ज्ञान का उन्नयन करना है।
आज के सी.आर.ई.सेमिनार का *शुभारम्भ मुख्य अतिथि* :- डॉ० धर्मेन्द्र कुमार (शिशु रोग विशेषज्ञ) एवं श्री राजेश कुमार रौशन (समाजसेवी भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य) ,
कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर श्रीमति उषा मनाकी द्वारा दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।
मौके पर संतोष कुमार सिन्हा (टेक्निकल),सुगन्ध नारायण प्रसाद (ट्रेनर), लक्ष्मी कान्त कुमार (विशेष शिक्षक), संदीप कुमार (दिव्यांगजन विशेषज्ञ) , लालू तुरहा (प्रोग्राम मैनेजर), मीरा कुमारी साथ ही रिसोर्स पर्शन श्री शिव कुमार बैठा (ट्रेनर), विवेक सक्सेना (ऑडियोलॉजिस्ट), एवं सैकड़ो प्रोफेशनल, विशेष शिक्षक, रिसोर्स पर्सन, खेल प्रशिक्षक, डॉक्टर, दिव्यांगजन विशेषज्ञ उपस्थित थे।
आज के राष्ट्रीय स्तर सेमिनार में मुख्य अतिथि एवं वक्ता ने भारत में दिव्यांगजनों के लिए शिक्षा में शिक्षण सामग्री अधिगम का महत्व, मनोरंजन, पुनर्वास एवं सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के महत्व के बारे में बताया गया। आज के राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार में केशव कुमार, ज्योति कुमारी, गुडि़या कुमारी, शंकर कुमार, वैष्नवी, दिप्ती कुमारी, रेखा कुमारी, अंजु कुमारी, सृष्टि कुमारी, प्रिंस कुमार, एवं सैंकड़ो प्राफेशनल, डॉकटर, ऑडियोलॉजिस्ट, दिव्यांजन विशेषज्ञो आदि ने भाग लिया। आज के वेबीनार का संचालन संतोष कुमार सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन लालु तुरहा के द्वारा किया गया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.