शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।
11 वर्षीय युवक अपने घर से साइकिल से निकल रहा था तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने उसको रोक दिया जिसे वह बुरी तरह जख्मी हो गया,जिसका इलाज के क्रम में मृत्यु हो गई।ग्रामीण ट्रक चालक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक यूपी से सीमेंट लेकर आ रहा था जो अनियंत्रित होकर किशोर को कुचल दिया,आनन फानन में परिजनों ने उसे यूपी के अस्पताल में ले गए,जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया। मृतक की पहचान,देवीपुर जोगीटोला गांव निवासी,सोख लाल यादव के पुत्र,सतीश कुमार,उम्र 11वर्ष के रूप में हुई है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.