रिपोर्ट: विनोद विरोधी
गया,बिहार।
जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड के किनारे सुलेबट्टा स्थित एक वीआईपी होटल में बीते रात नर्तकी का नाच करा रहे 18 युवको को पुलिस ने हिरासत में लिया है ।इस सिलसिले में होटल मालिक समेत तीन नर्तकियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।नृत्य करने पहुंची तीनों नर्तकी उत्तर प्रदेश के बनारस इलाके की रहने वाली है । जिन्होंने पुलिस को बतायी कि हम सबों को जन्मदिन के अवसर पर केक काटने व नाच प्रोग्राम देने के नाम पर साढे पांच हजार में बुलाया गया हैं। ऑफ सीजन में हम सब यह प्रोग्राम अक्सर प्रत्येक वर्ष देते रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत में शेरघाटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि बीते रात गुप्त सूचना मिली कि जीटी रोड के किनारे शर्मा बाजार जाने वाली मार्ग पर स्थित रॉयल प्लाजा में आर्म्स एक्ट के नामजद अभियुक्त अपने साथियों के साथ ठहरे हैं तथा वे सभी पार्टी कर रहे हैं। इसी सूचना पर यहां देर रात छापेमारी की गई हैं। इसमें 18 लोगों को हिरासत में लिया गया हैं। होटल संचालक ने पुलिस को बताया कि बिना लाइसेंस व ग्राहक रजिस्टर के होटल चलता है ।डीएसपी शेरघाटी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिक की दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।छापेमारी अभियान में बाराचट्टी व डोभी थाने की पुलिस भी शामिल रही।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.