Tranding

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

आजाद भारत के प्रथम गृहमंत्री,लौह पुरुष,भारत रत्न, सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती बड़े ही धूमधाम से, हर्षोल्लास के साथ,कुर्मी क्षत्रिय नवयुवक संघ,बेतिया, के सौजन्य से मनाया गया। जयन्ती कार्यक्रम का आयोजन माधव सिंह पटेल के निजी आवास पर किया गया। कार्यक्रम की मुख्यअतिथि, जिला जदयू महिला सेल के जिलाअध्यक्ष-सह- मानवाधिकार कार्यकर्ता, सुरैया शहाब रहीं,साथ ही इसकी अध्यक्षता,सत्य नारायण प्रसाद ने की,मंच संचालन,नन्दलाल प्रसाद,जेपी सेनानी ने किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के साथ उपस्थित अतिथिगण मिलकर सामुहिक रुप से दीप प्रज्वलित कर, सरदार वल्लभ भाई पटेल की की मूर्ति को श्रद्धांजली अर्पित की गई।अपने उद्बोधन में, प्रख्यात कवि,साहित्यकार, लेखक व बेबाक वक्ता तथा सरदार पटेल के पदचिन्हों पर अग्रसर डा.गोरख प्रसाद मस्ताना ने कहा कि सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि उनके बतायें सिद्धांतों पर चल कर ही होगा।हम तमाम पिछड़े समाज को एक साथ मिलकर एक छतरी के नीचेआना होगा। संगठित होने के साथ साथ ही शिक्षित होने को,सभी धर्मों का आदर करने की बात कही। वहीं मुख्यअतिथि,सुरैया शहाब ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल एक असाधारण व्यक्तित्व व विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे,वे सिर्फ पटेल समुदाय के ही नहीं अपितु समस्त मानव जगत के धरोहर थे,हमारे भारत का नक्शा उनकी ही देन है।उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने अपने गृहमंत्रीत्व काल में, आरएसएस को प्रतिबंधित किया। वे एक सच्चे देशभक्त, स्वतंत्रता सेनानी, धर्मनिरपेक्षता के वाहक,चाचा नेहरू के रक्षक,पिछड़ों, अकलियत,दलित,आदिवासी व वंचितों के लिए कार्य करने वाले मसीहा थे।अन्त में मुख्य अतिथि के कर कमलों से छोटे छोटे स्कूली बच्चे-बच्चियों में शिक्षा के प्रति रुझान पैदा करने के मकसद से पठन-पाठन सामग्रियों का वितरण किया गया,इसके पश्चात 200 गज तक शान्ति मार्च निकाल कर पटेल चौक, बेतिया पर पहुंच कर पटेल जी की मूर्ति के पास मुख्यअतिथि, सुरैया शहाब के नेतृत्व में, सामुहिक रुप से दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया, साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में युवा,छात्र-छात्रा, सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक, व्यवसायी,जन प्रतिनिधि, राजनीतिज्ञ वगैरह ने शिरकत की। मौके पर संजय कुमार राव,वरीय पत्रकार,आलमगीर हुसैन,राष्ट्र सेवा दल, बिहार, राकेश कुमार फूले,वीरेंद्र कुमार अधिवक्ता,इंजीनियर सहमत अली,सरफराजअहमद, कुणालराज सराफ,सकलदेव प्रसाद शिक्षक,अशोक पटेल, विजय कश्यपआदि प्रमुख की उपस्थिति सराहनीय रही।

Karunakar Ram Tripathi
137

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.