मंडल प्रभारी: धनंजय शर्मा
बेल्थरा रोड, बलिया।
मानव धर्म प्रसार समाजसेवी संस्था के बलिया जिला संयोजक, समाजसेवी विनोद "मानव" ने बेल्थरा रोड नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त से जान व माल का खतरा व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, जिलाधिकारी बलिया, पुलिस अधीक्षक बलिया, उप जिलाधिकारी बेल्थरा रोड और थानाध्यक्ष उभांव को पत्र लिख कर अपनी जान व माल की रक्षा की गुहार लगाई है।
उक्त प्रकरण रेल मंडल प्रबंधक परिचालन को बेल्थरा रोड रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में बिना अनुमति के अनाधिकृत रूप से मुख्य गेट को कई घंटे अवरुद्ध किए जाने से जुड़ा है।
ज्ञात हो कि समाजसेवी विनोद मानव ने 21 सितंबर 2023 को मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) को पत्र लिखकर बेल्थरा रोड रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया के मुख्य गेट को 7 सितंबर 2022 सायं 3:00 से 8 सितंबर 2023 की सुबह 7:30 बजे तक मंच लगाकर बिना अनुमति अवरुद्ध कर आम जनमानस को परेशान करने की शिकायत की थी।
शिकायतकर्ता के जवाब में परिचालन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से परेशान शिकायतकर्ता ने परिचालन विभाग को पुनः पत्र लिखा जिसके प्रतिक्रिया स्वरूप आयोजन कर्ता समिति के प्रमुख पूर्व चेयरमैन द्वारा शिकायतकर्ता "मानव" को धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायतकर्ता विनोद "मानव" ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, जिलाधिकारी बलिया, पुलिस अधीक्षक बलिया, उप जिलाधिकारी बेल्थरा रोड और थानाध्यक्ष उभांव से अपने जान व माल के रक्षा की गुहार लगाई है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.