बस पास, राशन कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेंशन, ऋण, स्थानीय परिवहन निगम की बसों के लिए पास योजनाओं का मिलेगा लाभ।
हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।
दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के अनुरोध पर जिला प्रशासन द्वारा कैम्प शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में 8 नवम्बर को आयोजित किया जा रहा है | शिविर में तहसील, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ( दिव्यांग बोर्ड ) , परियोजना कार्यालय ( डूडा ), जिला पूर्ती कार्यालय, प्रबन्धक अग्रणी बैंक, क्षेत्रिय प्रबन्धक रोडवेज, जिला उधोग केन्द्र व जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपलब्ध रहेगे |कैम्प का उदघाटन विधायक सुरेन्द मैथानी द्वारा किया जायेगा |यह जानकारी राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने दी है | वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार ने इस सम्बन्ध में सभी विभागों को आदेश जारी किया है|
कैम्प में दिव्यांग व्यक्तियों को बैटरी चलित ट्राई साईकिल, बैसाखी, कान कि मशीन, व्हील चेयर, ब्लाइंन्ड स्टीक, विकलांग पेंशन, रेलवे यूनिक कार्ड,यू.डी.आई.डी. कार्ड, दुकान निर्माण व संचालन ऋण, उधोग के लिये ऋण, दिव्यांग विवाह पुरस्कार योजना, परिवहन निगम बस में नि:शुल्क यात्रा पास, आवास योजना, राशन कार्ड आदि योजनाओं का लाभ दिया जायेगा|
वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि जिन दिव्यांगजनो को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाना है या अन्य योजनाओं का लाभ लेना है 8 नवम्बर को सुबह 10 बजे तक शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो के साथ पहुंचे | जिनको दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाना है वो आनलाईन आवेदन करवा कर, आधार कार्ड व दो फोटो के साथ पहुंचे | अधिक जानकारी के लिये शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया में सम्पर्क किया जा सकता है|
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.