ग्राम चौपाल में हेल्पलाइन नम्बरों की दी गयी जानकारी।
महराजगंज,उत्तर प्रदेश।
गांव की समस्या, गांव में समाधान कार्यक्रम के तहत महराजगंज जिले के नगर पंचायत चौक अंतर्गत धर्मपुर गांव के ग्राम सचिवालय परिसर में चौक पुलिस द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को पुलिस से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक बताया गया ।
चौक थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने थाने पर तैनात अन्य पुलिस कर्मियों संग बीट निरीक्षक संग लोगों की समस्याओं को सुना एवं मौके पर ही अधिकांश समस्याओं का निस्तारण भी किया। पाठक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता पुलिस को अपना मित्र समझे किसी भी समस्या व विवाद की जानकारी स्थानीय पुलिस को जरूर उपलब्ध कराएं । थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों की समस्या पर चर्चा करते हुए जनता के समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस क्रम में भूमि विवाद,मारपीट,पुरानी रंजिश,हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी एवं महिला सशक्तिकरण, पराली प्रबंधन आदि के बारे में बीपीओ संतोष कुमार पाल ने उपस्थित लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया । इस अवसर पर महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव सहित राहुल चौधरी,राघवेंद्र प्रसाद,बृजेश यादव,सन्नी जायसवाल,प्रदीप यादव आदि पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.