Tranding

दिपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर छठ घाटों की साफ-सफाई एवं विधि-व्यवस्था को संधारित करने के लिए आज संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी।

ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब की रिपोर्ट ।मुज़फ्फरपुर बिहार।

 बैठक जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार ने किया। उन्होंने पटाखों की दुकान को गहन जाॅच करने का निदेश दिया। उन्होंने बताया की बिहार के चार जिलों में पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें से एक मुजफ्फरपुर भी है। घाट पर जाने वाले मार्ग की स्थिति को दुरूस्त करने तथा इसका ड्रेसिंग करने का निदेश दिया। साफ-सफाई कार्य अभी से करने का निदेश नगर निगम को दिया गया। सम्पर्क पथ एवं गलियों में भी समुचित प्रकाश व्यवस्था करने का निदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त निम्न निदेश दिये गये:- 

सभी घाटों का समतलीकरण करने, निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति मुहैया कराने, त्योहारों के अवसर पर अग्निशामक यंत्र एवं जलापूर्ति की व्यवस्था करने, खतरनाक घाटों पर छठ पर्व मनाने पर प्रतिबंध लगाने, छठ पूजा के चिन्हित घाटों पर पानी की गहराई का आकलन करते हुए, बांस बल्ला तथा रस्सियों से बैरकेडिंग कराने आदि का निदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
139

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.